{"_id":"5c8d0cd3bdec22145b20dea4","slug":"11552747731-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुआट्स के वसी आरबी लाल को राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुआट्स के वसी आरबी लाल को राहत नहीं
विज्ञापन
शुआट्स के वीसी आरबी लाल को राहत नहीं
एक्सिस बैंक घोटाले में चार्जशीट रद्द करने से कोर्ट का इंकार
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने नैनी स्थित शुआट्स के कुलपति प्रो. आरबी लाल को राहत देने से इंकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। आरबी लाल के खिलाफ 23 करोड़ 90 लाख से अधिक बैंक घोटाले के आरोप में सीजेएम की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट को चुनौती देते हुए सीजेएम की अदालती कार्यवाही को रद्द करने की मांग की गई थी।
आरबी लाल की याचिका पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने सुनवाई की। कोर्ट ने कहा है कि अभी अपराध की विवेचना चल रही है। 26 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। 14 अन्य के खिलाफ विवेचना चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनीलांड्रिंग मामले में जांच करने जा रहा है। कई साक्ष्य सामने आने हैं। बैंक अधिकारियों सहित शुआट्स के प्रोफेसर और स्टाफ पर पुलिस रिपोर्ट हैं। बैंक से धोखाधड़ी की गई है। शुआट्स के धन से खरीदी गई जमीनों को भी जांच के दायरे में लाया गया है। ऐसे में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।