{"_id":"5bdc7162bdec2269360cb3dd","slug":"11541173602-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार ने जस्टिस महबूब अली को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार ने जस्टिस महबूब अली को सम्मानित किया
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार ने जस्टिस महबूब अली को सम्मानित किया
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में न्यायमूूर्ति महबूब अली को सम्मानित किया। स्वागत समारोह दिन में डेढ़ बजे लाइब्रेरी हॉल में आयोजित किया गया। बार अध्यक्ष इंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा संचालन संयुक्त सचिव प्रशासन प्रशांत सिंह ने किया। महासचिव अविनाश चंद्र पांडेय ने स्वागत भाषण दिया। न्यायमूर्ति अली को बार ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति अली ने कहा कि बार और बेंच एक ही रथ के दो पहिए हैं। दोनों ही बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि 34 वर्ष प्रयाग महाकुंभ में ही उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की थी और इस वर्ष कुंभ के अवसर पर उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कार्यक्रम में बार के समस्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।