फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईवीएम आया,चुनाव की तैयारी

ईवीएम आया,चुनाव की तैयारी

Fri, 05 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम आया,चुनाव की तैयारी
चुनाव की तैयारी शुरू, सात हजार से अधिक ईवीएम आईं
विज्ञापन

0 वीवीपैट भी जल्द, इसकी मदद से मतदाता जान सकेंगे किसे पड़ा वोट
0 अब एम-3 मॉडल ईवीएम का होगा उपयोग, अभी एम-1, एम-2 के थे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मतदाता सूची में संशोधन के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। ईवीएम मंगा ली गईं हैं। सात हजार से अधिक ईवीएम बंगलूरू से आ गईं हैं। वीवीपैट भी जल्द आ जाएंगे। इस बार इसका इस्तेमाल हर बूथ पर होगा। इसकी मदद से मतदाता यह जान सकेंगे कि उनका वोट सही जगह पड़ा है या नहीं।
अभी तक एम-1 और एम-2 मॉडल के ईवीएम का उपयोग होता रहा, लेकिन इस बार एम-3 मॉडल की ईवीएम का ही इस्तेमाल होगा। सुरक्षा और पारदर्शिता के मद्देनजर इसके इस्तेमाल का निर्णय लिया गया है। हल्की तथा छोटी होने की वजह से नए मॉडल की ईवीएम को ले जाना ले आना भी आसान होगा। इस तरह से सभी बूथ के लिए नई ईवीएम मंगाई गईं हैं। इसमें तीन भाग बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट तीन भाग होंगे। बैलेट और कंट्रोल यूनिट मंगा लिए गए हैं। उतनी संख्या में वीवीपैट भी मंगाए गए हैं। बैलेट और यूनिट का ऑनलाइन विवरण भी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजनीतिक दल उसकी मदद से इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


महिलाओं, दिव्यांगों के लिए विशेष अभियान 13 को
0 आबादी की तुलना में मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या काफी कम है। इसके मद्देनजर महिलाओं और दिव्यांगों को मतदाता बनाने के लिए 13 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से इस बाबत बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किया गया। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे ने बताया कि मतदाता सूची में संशोधन के लिए 31 अक्तूबर तक चलने वाला अभियान शुरू है। इसके तहत भी सात, 14 और 28 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed