फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आईआईटी कानपुर के चार प्राफेसरों को राहत

आईआईटी कानपुर के चार प्राफेसरों को राहत

Wed, 26 Sep 2018 08:12 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के चार प्राफेसरों को राहत
आईआईटी कानपुर के चार प्रोफेसरों को राहत
विज्ञापन

0 एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश पर रोक
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने दलित उत्पीड़न के मामले में आईआईटी कानपुर के चार प्रोफेसरों को राहत दे दी है। कोर्ट ने इनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के एससी-एसटी आयोग के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में शिकायतकर्ता प्रोफेसर सुब्रह्मण्यम सदरेला और एससी-एसटी आयोग से जवाब मांगा है।

प्रोफेसर राजीव शेखर, ईशान शर्मा, सीएस उपाध्याय और संजय मित्तल ने याचिका दाखिल कर एससी-एसटी आयोग के आदेश को चुनौती दी है। याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज मित्तल और न्यायमूर्ति मुख्तार अहमद की पीठ सुनवाई कर रही है। इससे पूर्व भी प्रो. सुब्रह्मण्यम सदरेला ने याची प्रोफेसरों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की शिकायत एससी-एसटी आयोग से की थी। आयोग ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। इसके बाद पुन: आयोग ने जांच पूरी करने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, जिसे फिर से याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार, आयोग और शिकायतकर्ता से चार सप्ताह में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed