{"_id":"5b7883ca42c792466c0fff29","slug":"11534624714-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संगठनों में टिकट के लिए होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संगठनों में टिकट के लिए होड़
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संगठनों में प्रत्याशी बनने के लिए होड़
सबसे अधिक दावेदार एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा में
इविवि में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटे छात्र नेता
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति होने के बाद यह तय हो गया है कि सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत में चुनाव करा दिए जाएंगे। इसे देखते हुए इविवि परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और छात्र संगठनों में टिकट पाने की होड़ तेज हो गई है। सबसे अधिक दावेदार समाजवादी छात्रसभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में हैं।
पिछले चुनाव में टिकट को लेकर एबीवीपी में काफी खींचतान हुई थी और इसकी वजह से छात्र कई गुटों में बंट गए थे। एबीवीपी में इस खींचतान का फायदा समाजवादी छात्रसभा को मिल गया था और समाजवादी छात्रसभा के पैनल ने चार पदों पर कब्जा किया था। इस बार समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद के लिए अब तक अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाली नेहा यादव समेत छात्र नेता उदय यादव, अभिलेख यादव, अंकित यादव, अजय यादव सम्राट, धीरज प्रताप सिंह, आकाश कुमार गुप्ता आदि दावेदार हैं। वहीं, एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए कुंवर साहब सिंह, अतेंद्र सिंह, दुर्गेश मिश्र, सत्यम पांडेय आदि ने दावा कर रखा है।
दोनों ही छात्र संगठन नामांकन से तीन-चार दिन पहले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हैं लेकिन इन सभी दावेदारों ने अभी से जोर लगा रखा है। वहीं, आइसा से विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के लिए शैलेश पासवान, शहबाज मलिक आदि के नाम सामने आ रहे हैं। आइसा अपने कैडर के लोगों को ही प्रत्याशी बनाती है। ऐसे में वहां दावेदारों की संख्या कम है। माना जा रहा है कि आइसा की ओर से महासचिव पद के लिए किसी छात्रा को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। आइसा की ओर से जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। फिलहाल सभी दावेदार चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और हॉस्टलों, इविवि परिसर के बाहर उनके पोस्टर-बैनर भी दिखने लगे हैं।