फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बसपा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ करेगी आंदोलन: कुशवाहा

बसपा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ करेगी आंदोलन: कुशवाहा

Sat, 23 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बसपा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ करेगी आंदोलन: कुशवाहा
बसपा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आंदोलन करेगी
विज्ञापन

0 प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर कसे तंज, समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव परिवर्तन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। तभी कमजोरों को सामाजिक न्याय मिल सकेगा। उन्होंने भाजपा पर जुमलेबाजी कर जनता को ठगने का तंज कसा और कहा कि जनता इसका जवाब वोटों से देगी। घोषणा की कि बसपा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आंदोलन करेगी।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने यह बातें सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। इससे पहले मम्फोर्डगंज स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और समीक्षा बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, मजदूर, किसान विरोधी हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एमएलसी और मुख्य जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड़ ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि बूथ स्तर की कमेटियों को सक्रिय करें। संचालन जिलाध्यक्ष आरके गौतम ने करते हुए संगठन के विस्तार और कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मदनराम, अशोक गौतम, अमरेंद्र भारती, जगन्नाथ पाल, राजू गौतम, टीकेश गौतम, राजेश पासी, अनिल गौतम, विधायक मुजतबा सिद्दीकी, पूर्व विधायक राजबली जैसल, मंडल कोआर्डिनेटर रणजीत सोनकर, रामतोलन यादव, डॉ. अजमल, मनोज पासी, कृष्णा पासी, अनुज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed