फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महिला को निर्वस् त्र घुमाने पर कोर्ट सख्त

महिला को निर्वस् त्र घुमाने पर कोर्ट सख्त

Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिला को निर्वस्
त्र घुमाने पर कोर्ट सख्त
महिला को निर्वस्त्र घुमाने पर हाईकोर्ट सख्त
विज्ञापन

0 डीएम, एसएसपी को कार्रवाई करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सोरांव कस्बे के फकीराना मोहल्ला में गत दिनों स्थानीय दबंगों द्वारा महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। इस मामले को विधि छात्रों की एक टीम ने जनहित याचिका के माध्यम से कोर्ट के समक्ष उठाया है। अदालत ने इलाहाबाद के डीएम और एसएसपी को विधि छात्रों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना भविष्य में दोबारा न हो यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने 21 जून को अगली सुनवाई के दिन उठाये गए कदमों की जानकारी मांगी है ।
यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने विधि छात्राओं एशा सिंह व 12 अन्य की जनहित याचिका पर दिया है। ह्यूमन राइट लॉ नेटवर्क से जुड़ी छात्राओं ने अखबार में छपी खबर के आधार पर गांव में जाकर मामले की जानकारी जुटाई। 24 मई को फकीराना मोहल्ले में नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष से दबंग लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। इसमें पीड़िता भी शामिल थे। आरोप है कि पिटाई में उसे कपड़े फट गए और इसके बाद दबंगों ने उसे इसी हालत में पूरे गांव में घुमाया। टीम ने जब स्थानीय पुलिस से महिला के अपमान पर कार्रवाई की जानकारी मांगी तो पुलिस ने कहा है कि निजी विवाद है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल में भर्ती पीड़िता से भी मुलाकात कर उसका पक्ष जाना। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ बदसलूकी की गई और बिना कपड़े के ही गांव में घुमाया गया। जब महिला को निर्वस्त्र गांव में घुमाने के बाबत जिलाधिकारी व एसएसपी इलाहाबाद से पूछा गया तो उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं थी। याचिकाकर्ताओं की रिपोर्ट के बाद भी जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। गांव के ही कुछ दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने स्वाभिमान के लिए कुछ भी करने में असमर्थ हैं। याचिका में पीड़िता को मुआवजा दिलाने और उनकी सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग की गई है। कोर्ट ने डीएम और एसएसपी से स्वयं इस मामले को देखने को कहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed