{"_id":"596e19444f1c1b00478b4810","slug":"11500387652-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुराचार का प्रयास
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुराचार का प्रयास, फाड़े कपड़े
पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मंझनपुर इलाके में सोमवार की सुबह पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के आबरू बचाने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर दरिंदा कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार की सुबह घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। बताया कि बहाने से घर के भीतर घुसा पड़ोस का युवक अकेली देख उसे कमरे में उठा ले गया। इसके बाद जबरदस्ती करने लगा। युवक की मनमानी का किशोरी ने विरोध किया तो दरिंदें ने उसके कपड़े फाड़ दिया। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। किशोरी की चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दबिश देते हुए देर रात युवक को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है।