{"_id":"5957aa394f1c1b262d8b45b4","slug":"11498917433-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित विहीन, प्रधानाचार्य, माया निरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित विहीन, प्रधानाचार्य, माया निरंजन
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने मांगा मानदेय
तीन जुलाई को पूरे प्रदेश में डीआईओएस कार्यालयों पर तालाबंदी की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी, प्रधान महासचिव अशोक राठौर, जिलाध्यक्ष की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत भागीदारी करने वाले 21 हजार वित्त विहीन विद्यालयों के तकरीबन ढाई लाख शिक्षक एवं कर्मचारी आर्थिक संकट झेल रहे हैं। सरकार से शिक्षकों और कर्मचारियों को काफी उम्मीद थी लेकिन अब वे निराशा हो रहे हैं। पत्र में जिक्र किया गया है कि पिछली सरकार ने जो मानदेय दिया था, वर्तमान सरकार ने उसे भी समाप्त कर दिया है। चेतावनी दी गई कि मानदेय का क्रियान्वयन न किया गया तो तीन जुलाई को डीआईओएस कार्यालय में तालाबंदी कर जेल भरो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
00
विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक अब सात को
इलाहाबाद। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समीक्षा बैठक अब सात जुलाई को सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में दिन में दो बजे से होगी। यह जानकारी डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने दी। पहले यह बैठक तीन जुलाई को होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी तिथि में परिवर्तन कर दिया गया।
00
माया निरंजन ने संभाला जेडी का कार्यभार
इलाहाबाद। नवनियुक्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) माया निरंजन ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह अब तक इसी पद पर मिर्जापुर में तैनात थीं। अभी तक यहां इसी पद पर तैनात अनिल भूषण चतुर्वेदी कार्यमुक्त हो गए।