{"_id":"5953c96d4f1c1b24638b474b","slug":"11498663277-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़े होंगे रेल अंडर ब्रिज के नीचे के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़े होंगे रेल अंडर ब्रिज के नीचे के रास्ते
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौड़े होंगे छह रेल अंडर ब्रिज के नीचे के रास्ते
0 रेलवे और जिला प्रशासन की बैठक में लिया गया निर्णय
0 रेलवे ने संभावित खर्च का प्रशासन को दिया ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रेल अंडर ब्रिज के नीचे से गुजरने वाली संकरी सड़कों से शहरियों को निजात मिलती दिखाई दे रही है। वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले के मद्देनजर शहर के छह रेल अंडर ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले रास्ते चौड़े किए जाएंगे। यह निर्णय जिला प्रशासन और रेलवे अफसरों की बैठक में लिया गया। प्रशासन की मांग पर रेलवे ने इस काम पर आने वाले खर्च का बजट प्रशासन को सौंप दिया। अब रकम मिलते ही रेलवे यहां काम शुरू करवा देगा।
वर्ष 2013 में आयोजित कुंभ मेले के पूर्व शहर की कई सड़कों का चौड़ीकरण किया गया। इस बार भी कई सड़कों का चौड़ीकरण होना है। शहरी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि रेल अंडर ब्रिज से गुजरने वाली सड़कों को भी चौड़ा किया जाए। हालांकि, यह काम तभी हो सकेगा जब रेलवे इसमें दिलचस्पी दिखाए। फिलहाल अर्द्ध कुंभ के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक एमसी चौहान और मंडलायुक्त आशीष गोयल की मौजूदगी में एनसीआर मुख्यालय में हुई बैठक में छह रेल अंडर ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले रास्तों को चौड़ा करने की बात कही गई है। इसमें कुंदन गेस्ट हाउस, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, तेलियरगंज, जीआईसी आदि रेल अंडर ब्रिज शामिल हैं। सभी पुल के नीचे से गुजरने वाली रोड काफी संकरी है। बैठक में जिला प्रशासन के अफसरों ने इस काम पर आने वाले संभावित खर्च के बारे में जानकारी ली। रेलवे ने संभावित खर्च प्रशासन को दे दिया है। इसके अलावा बैठक में बताया गया कि हाईकोर्ट फ्लाईओवर के लिए जमीन राज्य सरकार को सेना से लेनी है। टर्मिनल के रूप में सूबेदारगंज स्टेशन को विकसित करने के लिए भी स्टेशन तक सीधी सड़क के लिए जिला प्रशासन द्वारा सेना से भूमि अधिग्रहण के लिए बात की जाएगी।
बैठक में सूबेदारगंज स्टेशन के बगल में स्थित कालोनी में ड्रेनेज, सीवेज व्यवस्था की भी चर्चा हुई। नैनी स्टेशन पर यात्री आश्रय स्थल के लिए आरक्षित जमीन पर जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए उसके उच्चीकरण के लिए राज्य सरकार को 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजे जाने की भी बात कही गई। इन सभी कार्यों के समन्वय स्थापित करने के लिए एडीआरएम, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक की कोर कमेटी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन
मलहारा क्रॉसिंग के लिए हो भूमि अधिग्रहण
0 नैनी स्टेशन के निकट मलहारा क्रासिंग पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ब्रिज कारपोरेशन को भूमि अधिग्रहण करने को कहा गया है। दरअसल रेलवे द्वारा यहां दोनों छोर पर पिलर बना दिए गए हैं। अब ब्रिज कारपोरेशन को इसके लिए भूमि का अधिग्रहण करना है।