{"_id":"5ccaf280bdec220700632b7e","slug":"111556804224-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ने संभाला कार्यभार
0 वायु सेना के मध्य वायु कमान ने वरिष्ठ वायु स्टाफ अफसर का लिया चार्ज
प्रयागराज। एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ने बम्हरौली स्थित वायुसेना के मध्य वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु स्टाफ अफसर का पदभार ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक एयर मार्शल डकवर्थ ने भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में 28 मई 1983 को कमीशन प्राप्त किया है। इसके अलावा इन्हें वायुसेना के फाइटर एवं ट्रेनर वायुयानों पर तीन हजार घंटे से भी अधिक अवधि तक उड़ान भरने की महारत हासिल है।
एयर मार्शल डकवर्थ कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वायु अफसर कुशलता प्राप्त उड़ान अनुदेशक तथा रक्षा सेवा स्टाफ कालेज एवं राष्ट्रीय रक्षा कालेज के स्नातक रहे हैं। वायुसेनाध्यक्ष द्वारा प्रशंसा पत्र हासिल करने के अलावा भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से भी अलंकृत किया जा चुका है। रक्षा मंत्रालय नागपुर के पीआरओ एवं ग्रुप कैप्टन बीबी पांडेय के अनुसार एयर मार्शल डकवर्थ वायुसेना अकादमी में अनुदेशन सेवाकाल, एक फ्रंट लाइन फाइटर बेस के चीफ ऑपरेशन अफसर तथा स्टेशन कमांडर समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।