{"_id":"5c8fade1bdec2214031bbb89","slug":"111552920033-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार अमीरों का होता है: प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार अमीरों का होता है: प्रियंका गांधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र (प्रियंका दौरे की मुख्य खबर)
00000000000000000000000000
चौकीदार अमीरों का होता है: प्रियंका गांधी
0 संगम पर पूजा और बड़े हनुमानजी-अक्षयवट के दर्शन से पूर्वी यूपी के चुनावी दौरे की शुरुआत
0 गंगा किनारे के गांवों-बस्तियों व घाटों पर सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचीं जनता के बीच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। गंगा के रास्ते पूर्वी यूपी के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। सिरसा में सत्ताधारी दल के ‘मैं चौकीदार’ जुमले पर प्रियंका ने करारी चोट की। कहा कि उनकी (पीएम) अपनी मर्जी है कि वह अपने नाम के आगे क्या लगाते हैं। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि उनसे एक किसान भाई ने कहा कि चौकीदार तो अमीरों के होते हैं। हम किसान अपनी चौकीदारी खुद करते हैं। प्रियंका ने कहा कि चौकीदारी करने वाले ही संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना चाहते हैं। इसलिए देश और संविधान संकट में है। इसकी रक्षा के लिए आप सबको जागना होगा, निकलना होगा।
सुबह संगम पर पूजा, बड़े हनुमान, अक्षयवट के दर्शन के साथ मनैया घाट से प्रियंका ने जलयात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान वह गंगा किनारे के गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और अल्पसंख्यकों के बीच कई जगह सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचीं। प्रियंका ने मनैया घाट पर सुरक्षा घेरा तोड़कर कतारबद्ध नागरिकों, समर्थकों से मुलाकात की। यहां से शुआट्स की छात्राओं के साथ नाव पर चर्चा करते हुए उनकी यात्रा मोटरबोट से दुमदुमा घाट पहुंची। वहां लोगों से सीधा संवाद करने के बाद वह सिरसा में रोड शो के जरिए हर गली-मोहल्ले में जाकर लोगों से मिलीं। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव बहुत बड़े निर्णय की घड़ी है। मौजूदा समय देश की जो स्थिति है, वैसा पिछले 45 सालों में कभी नहीं हुआ। उनका कहना था कि सरकार किसी की जागीर नहीं है, लेकिन कुछ लोग ऐसा ही समझने लगे हैं। इसके लिए सजग होकर खड़े होने की जरूरत है। फिर, वह महाभारतयुगीन कहे जाने वाले हंडिया के लाक्षागृह पहुंचीं। वहां घाट पर किसानों, गरीबों के साथ मुलाकात की। यहां से उनकी यात्रा सड़क मार्ग से सीतामढ़ी पहुंची, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।