{"_id":"5c17c3a7bdec2256b262ddf0","slug":"111545061287-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैसियत प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैसियत प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनेगा
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैसियत प्रमाणपत्र के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
0 व्यवस्था लागू, एसडीएम के सत्यापन के बाद ऑनलाइन जारी होगा सर्टिफिकेट
प्रयागराज। हैसियत प्रणाम के लिए भी अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एसडीएम से सत्यापन के बाद सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन दिया जाएगा। शासनादेश जारी होने के साथ नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे लोगों को राहत मिलने के साथ फर्जीवाड़ा पर भी अंकुश लगने के दावे किए जा रहे हैं।
अभी हैसियत प्रमाणपत्र की ऑफलाइन व्यवस्था थी। इसमें आवेदक को हलफनामा देने के साथ तहसील का चक्कर भी लगाना पड़ता था, लेकिन पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद इससे राहत मिल जाएगी। आय और जाति प्रमाणपत्र की तरह इसके लिए भी तहसील मुख्यालय, सहज जन सेवा केंद्र या लोकवाणी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एडीएम प्रशासन वीएस दुबे ने बताया कि एसडीएम से सत्यापन के बाद ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में लोगों को समय से प्रमाण पत्र मिल जाएगा। उनका कहना है कि ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है या नहीं अभी इस बारे में कोई निर्देश नहीं है।