{"_id":"5c17b774bdec2256ac502052","slug":"111545058164-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले की भूमि आवंटन नीति तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले की भूमि आवंटन नीति तलब
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले की भूमि आवंटन नीति तलब
0 हाईकोर्ट ने पूछा जमीन आवंटन को लेकर इतना बवाल क्यों
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने कुंभ मेला प्राधिकरण प्रयागराज व राज्य सरकार से मेले में भूमि आवंटन की नीति तलब की है। कोर्ट ने पूछा है कि भूमि आवंटन को लेकर आए दिन बवाल क्यों हो रहा है। कोर्ट ने आवंटन नीति 20 दिसंबर तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। याचिका की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल तथा न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने सत्य ओम सिद्धाश्रम सोसायटी बुलंदशहर की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि उसने मेले में जमीन आवंटित करने की अर्जी दी है, लेकिन मेला प्रशासन आवंटन के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। जबकि, सभी अखाड़ों और संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। इस पर कोर्ट ने सरकारी वकील से जानकारी लेकर कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश दिया है।