फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   खाक चौक का भूमि विवाद लखनऊ पहुंचा

खाक चौक का भूमि विवाद लखनऊ पहुंचा

Fri, 30 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खाक चौक का भूमि विवाद लखनऊ पहुंचा
खाक चौक का भूमि विवाद लखनऊ पहुंचा
विज्ञापन

क्रासर
डिप्टी सीएम से मिले संत, मेला प्रशासन पर लगाया परंपरागत भूमि छीनने का आरोप
कुंभ में संतों की समुचित व्यवस्था के लिए सरकार कृत संकल्पित: केशव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भूमि आवंटन को लेकर नाराज खाक चौक व्यवस्था समिति के संतों ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की। संतों ने डिप्टी सीएम को बताया कि खाक चौक के साथ अन्याय किया जा रहा है और कुंभ में उनकी भूमि छीनी जा रही है। संतों ने मेला प्रशासन पर खाक चौक की भूमि दूसरी संस्थाओं को आवंटित करने का आरोप लगाया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज भी मौजूद थे।
मेलाधिकारी व संतों के बीच वार्ता बेनतीजा होने के बाद नाराज खाक चौक व्यवस्था समिति ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में सीएम का दरवाजा खटखटाया। शाम पांच बजे के बाद सीएम से खाक चौक के संत मिले। समिति के महामंत्री महामंडेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा व अनय संतों ने सीएम को बताया कि अगर परंपरागत स्थान पर खाक चौक को नहीं बसाया गया तो इस कुंभ में उनकी ओर से न तो भूमि ली जाएगी, न मुकाम लगाए जाएंगे। खाक चौक को परंपरागत त्रिवेणी रोड से दक्षिण अक्षयवट मार्ग से संगम नोज तक और मुक्ति मार्ग पर मन सैयता तक 170 बीघा भूमि मिलती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बिना सूचना दिए परंपरागत भूमि किसी दूसरे को आवंटित कर दी गई है। बीते वर्ष 2017-18 के माघ मेले के दौरान पत्र देकर मेला प्रशासन को अवगत कराया गया था कि कुंभ के दौरान भूमि आवंटन संबंधी निर्णय लेने से पहले खाक चौक व्यवस्था समिति के सूचित किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिना सूचना के ही भूमि दूसरे शिविरों को आवंटित कर दी गई। समिति के पदाधिकारियों -संतों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि परंपरागत भूमि खाक चौक को आवंटित नहीं की गई है, इसलिए वह कुंभ में अपने शिविर व मुकाम नहीं लगाएंगे। तीनों अनियों व अखाड़ों की ओर से मिने वाली भूमि भी नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम को गंगा की कटान से उत्पन्न भूमि आवंटन ीक समस्या से अवगत कराया। डिप्टी सीएम आवास पर संतों की खातिरदारी की गई। फूललमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संतों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके कुछ देर बाद बाद डिप्टी सीएम ने इस मामले पर ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि खाक चौक व्यवस्था समिति के संतों का प्रतिनिधि मंडल भूमि आवंटन के संबंध में उनसे मिला था। कुंभ मेले में संतों की समुचित व्यवस्था के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। इस अवसर पर संत चरण सत्कार करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सीताराम दास महात्यागी, माधव दाव, जगतराम दास, दामोदर दास समेत कई संत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आज सीएम से मिलेंगे संत
प्रयागराज। खाक चौक व्यवस्था समिति के संत शुक्रवार को सीएम योगी आदित्य नाथ से मिलेंगे। समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने बताया कि सीएम से समय मांगा गया है। शुक्रवार की दोपहर तक उनसे मुलाकात होने की उम्मीद है। कुंभ में भूमि आवंटन की समस्या का समाधान निकालकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed