{"_id":"5bf2d3f8bdec2269625f6f12","slug":"111542640632-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ड्यूटी पर दूसरे चरण में आए जवानों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ड्यूटी पर दूसरे चरण में आए जवानों का प्रशिक्षण शुरू
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला ड्यूटी पर आए दूसरे चरण के जवानों का प्रशिक्षण शुरू
परेड स्थित मेला पुलिस लाइन में एडीजी जोन ने किया शुभारंभ
प्रयागराज। कुंभ मेला ड्यूटी के लिए दूसरे चरण में आए जवानों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। सात दिसंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी जोन ने किया। साथ ही उन्होंने भीड़ नियंत्रण को लेकर मातहतों को जानकारी दी।
मेला पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण हाल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी जोन एसएन साबत ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने जवानों को भीड़ नियंत्रण के संबंध में अहम जानकारियां भी दीं। डीआईजी कुंभ केपी सिंह ने भी मातहतों को संबोधित किया। एएसपी प्रशिक्षण मोनिका चड्ढा ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जवानों को मेला क्षेत्र व उनकी ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आमद कराने वाले करीब 600 जवानों को 5 से 15 नवंबर तक प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 नवंबर से सात दिसंबर तक चलेगा। अंतिम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ दिसंबर से शुरू होगा। पहले दिन जवानों को उनके ड्यूटी प्वाइंट के बारे में बताया गया। शाम को इन्हें मेला क्षेत्र का भ्रमण भी कराया गया। उन्होंने बताया कि एडीजी ने पिछले चरण के प्रशिक्षण के दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। महोबा से आए कांस्टेबल जंग बहादुर यादव को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस दौरान एएसपी नीरज पांडेय समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।