{"_id":"5b05c5174f1c1be7408b7747","slug":"111527104791-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या, फैजाबाद के लिए हर दो घंटे पर चलेगी एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या, फैजाबाद के लिए हर दो घंटे पर चलेगी एसी बस
Updated Thu, 24 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ध्यानार्थ
00000000000000000000000
अयोध्या, फैजाबाद के लिए हर दो घंटे पर एसी बस
0 मुख्यालय को भेजा जा चुका है प्रस्ताव, कुंभ के मद्देनजर बढ़ेगी एसी बसों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद से फैजाबाद एवं अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने हर दो घंटे पर जनरथ बस चलाने की तैयारी की है। अभी इस रूट पर एसी बसों की संख्या काफी कम है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने मुख्यालय को संबंधित रूट पर एसी बस बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। मुख्यालय स्तर पर इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है।
इलाहाबाद से फैजाबाद के लिए अभी सुबह एक एसी जनरथ सेवा ही उपलब्ध है। इसके अलावा फैजाबाद एवं अयोध्या के लिए सामान्य बसें ही सिविल लाइंस बस स्टेशन से संचालित होती है। यात्री लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि अयोध्या और फैजाबाद के लिए एसी बसों की संख्या बढ़ाई जाए। इस बीच लखनऊ, कानपुर, वाराणसी रूट पर एसी बसों के फेरे बढ़ाए गए लेकिन, फैजाबाद रूट पर बसों के फेरे नहीं बढ़ाए गए। उधर, रोडवेज का अनुमान है कि कुंभ के दौरान इलाहाबाद से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इस वजह से इस रूट पर जनरथ बसें बढ़ाई जाएं। इसके लिए इलाहाबाद परिक्षेत्र की ओर से मुख्यालय को प्रस्ताव भी भेजा गया। चर्चा है कि मुख्यालय स्तर पर इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। अब नई बसों की खेप मिलते ही इलाहाबाद से फैजाबाद-अयोध्या के लिए हर दो घंटे पर एसी बस सेवा शुरू हो जाएगी। रोडवेज इलाहाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक कुंभ के पूर्व फैजाबाद रूट के साथ ही कई अन्य रूट पर भी एसी सेवा बढ़ा दी जाएगी।