फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   परीक्षा केंद्रों के आसपास के घरों, दुकानों पर भी होगी नजर

परीक्षा केंद्रों के आसपास के घरों, दुकानों पर भी होगी नजर

Tue, 09 Jan 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के आसपास के घरों, दुकानों पर भी होगी नजर
परीक्षा केंद्रों के आसपास के घरों, दुकानों पर भी होगी नजर
विज्ञापन

0 परीक्षा के लिहाज से प्रदेश में 75 में से 50 जिले संवेदनशील चिह्नित
0 नकल रोकने के लिए इन जिलों में बरती जाएगी अतिरिक्त सतर्कता
विजय सक्सेना
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में अब 28 दिन शेष हैं। इस बार परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। इसमें एसटीएफ का सहयोग लेने की योजना के साथ अब परीक्षा के लिहाज से संवेदनशील घोषित जिलों के केंद्रों के आसपास घरों और दुकानों पर भी नजर रखने की तैयारी की जा रही है। इस काम में पुलिस को लगाया जाएगा, जो परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों के आसपास नजर रखेंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिहाज से प्रदेश के 75 में से 50 जिले संवेदनशील रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन जिलों के परीक्षा केंद्रों पर सुनियोजित ढंग से नकल होती है। इसके लिए बाकायदा ठेका लिया जाता है। यूपी बोर्ड के अफसर भी इससे भलीभांति वाकिफ हैं। बोर्ड को इस तरह की भी रिपोर्ट मिली है कि नकल माफिया परीक्षा केंद्रों के आसपास घरों और दुकानों को ठिकाना बनाते हैं, जहां से पेपर हल करके परीक्षार्थियों तक पहुंचाए जाते हैं। ऐसे में इस बार परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे इसीलिए अनिवार्य किए गए। इसी कड़ी में एसटीएफ को लगाने का भी फैसला हुआ और अब सरकार संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक नकल रोकने के लिए प्रदेश में चिह्नित 50 संवेदनशील जिलों के परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
संवेदनशील जिले
इलाहाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, शाहजहांपुर, बदांयु, मुरादाबाद, संभल, कौशाम्बी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, जौनपुर, गोंडा, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, भदोही, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, मुज्फ्फरनगर, बरेली, जेपी नगर, बिजनौर, उन्नाव, बाराबंकी, इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, जालौन, बांदा, महाराजगंज, फैजाबाद, बहराइच, बस्ती एवं मऊ।
00
इन जिलों के लिए कोड नंबर वाली कॉपियां
इलाहाबाद। संवेदनशील चिह्ंित 50 जिलों में खास तरह की उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपियां) भेजी जा रही हैं। इन कॉपियों पर कोड नंबर डाले गए हैं, ताकि परीक्षार्थी उसे बदल न सकें। सचिव के मुताबिक सादी कॉपियों की हेरा-फेरी एवं उनके अनुचित ढंग से प्रयोग किए जाने की संभावना को देखते हुए उस पर खास कोड डाले गए हैं। सोमवार तक सभी जिलों में 60 फीसदी कॉपियां भेजी जा चुकी हैं।
00
अतिसंवेदनशील केंद्रों की मांगी रिपोर्ट
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड ने सभी जिलों के डीआईओएस से संवेदनशील के साथ अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट मांगी है। सचिव के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद नकल रोकने के लिए सरकार के निर्देश के तहत और योजना तैयार की जाएगी।

00
परीक्षा की तैयारी के लिए क्षेत्रीय सचिवों की बैठक जल्द
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी और नकल विहीन कराने के लिए क्षेत्रीय सचिवों की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। सचिव के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बैठक की तिथि तय करके क्षेत्रीय सचिवों को इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed