फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आजीवन कारावास की सजा रद्द

आजीवन कारावास की सजा रद्द

Mon, 02 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
आजीवन कारावास की सजा रद्द
सभी केंद्र (वाराणसी के लिए जरूरी)
विज्ञापन

00000000

हत्यारोपी बदरुद्दीन की आजीवन कारावास की सजा रद्द
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में अब्दुल राशिद की हत्या के आरोपी बदरुद्दीन को दी गई आजीवन कारावास की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने अन्य केस में वांछित न होने पर तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश अभियोजन पक्ष द्वारा मुख्य गवाह की प्रति परीक्षा करने का अवसर दिए बगैर आरोप साबित होने के आधार पर सजा सुनाने पर दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा तथा न्यायमूर्ति प्रत्यूष कुमार की खंडपीठ ने बदरुद्दीन की अपील को स्वीकार करते हुए दिया है। मालूम हो कि 19 दिसंबर 2004 को शाम साढ़े तीन बजे रामपुर टडवा के चौकीदार पतिराज पासवान ने रानी की सराय थाने में रिपोर्ट किया कि नवरही गांव के सीवान में झाड़ियों में एक लाश पड़ी है जिसका गला कटा हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए लाश भेजी गई। विवेचना के बाद अपीलार्थी के विरुद्ध चार्जशीट पेश हुई। सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ ने मुख्य परीक्षा कराई। इसके बाद विवेचक अदालत में नहीं आए। इस पर आरोपी को दोषी करार करते हुए कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके विरूद्ध हुई अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सत्र न्यायाधीश के आजीवन कारावास की सजा को रद्द कर दिया है। अपील पर अधिवक्ता जफर अब्बास ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed