फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पढ़ाई से पहले जानेंगे देश-दुनिया की खबरें

पढ़ाई से पहले जानेंगे देश-दुनिया की खबरें

Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई से पहले जानेंगे देश-दुनिया की खबरें
पढ़ाई से पहले जानेंगे देश-दुनिया की खबरें
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय
कक्षा में किताब लेकर नहीं जाएंगे शिक्षक, इसी माह लगेंगे बायोमैट्रिक मशीनें

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक स्कूलों के बच्चे सुबह प्रार्थना के बाद देश-दुनिया की खबरों से वाकिफ होंगे। प्रार्थना के बाद उन्हें किसी के विचार और उसके अखबारों में प्रकाशित खबरें पढ़कर सुनाई जाएंगी। यह निर्णय शुक्रवार को सेंट एंथोनी में जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रधानाचार्यों की बैठक में लिया गया।
डीआईओएस ने निर्देश दिए कि जुलाई के अंत तक सभी स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीनें और सीसी टीवी कैमरे लगवा दिए जाएं। इस माह के अंत में अध्यापकों और अभिभावकों की बैठक कराई जाए, जिसमें अभिभावकों से भी अपील की जाए कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें। शिक्षकों से कहा कि वे खुद पढ़कर कक्षा में पढ़ाने जाएं और अपने साथ किताब न ले जाएं। उन्होंने ज्वालादेवी इंटर कॉलेज का उदाहरण देते हुए अन्य स्कूलों में भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया। कहा कि ज्वालादेवी में एक कक्षा में 60 सीटों पर प्रवेश के लिए चार हजार फॉर्म बिके। अन्य स्कूलों में भी यही होना चाहिए ताकि कॉन्वेंट की ओर जा रहे अभिभावक सरकारी स्कूलों ओर लौटें। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व दशम और दशमोत्तर के छात्र एक जुलाई से 28 सितंबर तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए ऑनलाइन सूचना भेजने को कहा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए भी स्कूल से संबंधित वांछित सूचनाओं को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि पिछली परीक्षा में जिन परीक्षकों को मानदेय नहीं मिला है, उन्हें भुगतान तत्काल कर दिया जाए। विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने वरिष्ठ प्रधानाचार्यों का कोर ग्रुप बनाने का निर्णय लिया, जो हर माह स्कूलों का निरीक्षण करेगा और वहां सुधार के लिए अपने सुझाव देगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से यह भी कहा कि रिक्त पदों की सूचना आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए सोमवार तक उनके दफ्तर में पहुंचा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed