फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11 Samajwadi Party workers arrested for taking out processions without permission, sent to jail

नैनी टोल प्लाजा ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2020 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
11 Samajwadi Party workers arrested for taking out processions without permission, sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
औद्योगिक क्षेत्र थाने के मुंगारी टोल प्लाजा के ठेकेदार से 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में भाजपा नेता श्यामराज यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का आरोप है कि श्यामराज ट्रकों को पास कराने के लिए दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी थी कि उसके ट्रक पास नहीं हुए थे, टोल प्लाजा बंद करवा देगा। पुलिस ने श्यामराज का चालान कर दिया। उसके खिलाफ एक डॉक्टर के अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। उधर भाजपा नेताओं ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए घटना की निंदा की है।
विज्ञापन


मेजा के सिरसा स्थित लोहारी गांव निवासी श्यामराज यादव भाजपा का सिरसा मंडल का अध्यक्ष है। श्यामराज के खिलाफ मुंगारी टोल प्लाजा के ठेकेदार पंकज शुक्ला ने 20 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि श्यामराज ने उनसे 20 हजार की साप्ताहिक रंगदारी मांगी है। वह प्रतिदिन 20 ट्रकों को पास कराने का दबाव बनाता है। इतना ही नहीं ट्रकों को पास न कराने पर उसने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर सीबी सिंह के मुताबिक श्यामराज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि श्यामराज के खिलाफ मेजा के रामनगर सीएचसी के एक डॉक्टर के अपहरण समेत खीरी व अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


वहीं यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने इसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में प्रभारी मंत्री और शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनारायण द्विवेदी ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने भी दर्ज कराई रंगदारी मांगने की रिपोर्ट

औद्योगिक थाने की पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता श्यामराज ने भी टोल प्लाजा के ठेकेदार तथा अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक उनसे रंगदारी मांगी गई। टोल कर्मचारियों ने फायरिंग और तोड़फोड़ भी की। इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। विवेचना में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed