फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11 other policemen posted at Naini police station, spot fallen again prayagraj news allahabad

Prayagraj News: फिर गिरी गाज, नैनी थाने में तैनात 11 अन्य पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Wed, 23 Sep 2020 05:37 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
11 other policemen posted at Naini police station, spot fallen again prayagraj news allahabad
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
नैनी थाने में अनियमितता व लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को यहां तैनात 11 अन्य पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए। इनमें दो दरोगा भी शामिल हैं। कार्रवाई से नैनी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि 21 सितंबर को इंस्पेक्टर राजकिशोर, अरैली चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह व नैनी कस्बा चौकी प्रभारी अखिलेश राय के ठीक अगले दिन यानी 22 सितंबर को एडीए चौकी प्रभारी पंकज सिंह को हटाया गया था। मंगलवार को जिन पुलिसकर्मियों को लाइन भेजा गया, उनमें दरोगा अखिलेश राय व रामबहादुर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


अखिलेश फूलमंडी चौकी में तैनात थे जबकि रामबहादुर कारागार चौकी में नियुक्त थे। इनके अलावा जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई, उनमें थाने में तैनात मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, मामा भांजा चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी सत्य नारायण पांडे, एग्रीकल्चर चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी अमित कुमार पांडे, आरक्षी हरगोविंद, आरक्षी राजन प्रसाद, व आरक्षी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के अलावा अरैल चौकी में तैनात आरक्षी ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी व ड्राइवर अरुण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर देर शाम निरीक्षण पर निकले एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने लापरवाही पर दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। दारागंज थाने में तैनात इन दोनों सिपाहियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed