{"_id":"59bc2ef24f1c1bae688b4d21","slug":"11-notices-including-former-bishop-of-diocis-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायोसिस ऑफ लखनऊ के पूर्व बिशप समेत 11 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायोसिस ऑफ लखनऊ के पूर्व बिशप समेत 11 को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
53 एचएएस अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया, जिस पर कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों को नोटिस भेजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने बिशप जानसन कालेज की कचहरी ब्रांच के संचालक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट की जांच में डायोसिस ऑफ लखनऊ के पूर्व बिशप पीटर बलदेव समेत 11 को पूछताछ के लिए 18 सितंबर को तलब किया है। इन पर आरोप है कि वह कई साल से बिना मान्यता के कालेज का संचालन कर रहे हैं। बिशप ने डायोसिस ऑफ शिक्षा बोर्ड की बैठक में कचहरी स्थित ब्रांच को संचालित कराने का प्रस्ताव पारित कराया था। जिसमें बोर्ड के सदस्य के रूप में दस और लोगों के हस्ताक्षर थे। ये सभी किसी न किसी तरह स्कूल और डायोसिस ऑफ लखनऊ से लगातार जुड़े हुए हैं।
सिविल लाइंस स्थित बिशप स्कूल की मान्यता पर कचहरी स्थित स्कूल चल रहा है। जिसे गलत मानते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें फीस आदि के नाम पर कई करोड़ का गबन करने का आरोप लगाया गया है। एसपी क्राइम बीके मिश्रा ने बताया कि मिशनरी से जुड़े शिक्षण संस्थानों में गोलमाल की शहर के विभिन्न थानों में आठ रिपोर्ट दर्ज हुईं थीं। जिनमें अवैध धन अर्जन के उद्देश्य से नियमों के विपरीत स्कूलों का संचालन कर गबन के आरोप लगाए गए हैं। इसी मामले की जांच के लिए नोटिस विशाल एन सिंह, योजना लाल, विनोद बी लाल आदि को जारी कर साक्ष्य के साथ क्राइम ब्रांच के विवेचना अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।