फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10th and 12th students can now apply for UP Board Exam 2023 till October 10

UPMSP : यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अब 10 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 24 Sep 2022 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 08:11 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक अब 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थी सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने तथा जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर 10 अरक्तूबर तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
10th and 12th students can now apply for UP Board Exam 2023 till October 10
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी अब 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। परिषद ने नौवीं और ग्यारहवीं में अग्रिम पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी है। यूपी बोर्ड ने तिथि बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन की संस्तुति के बाद अब तिथि बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन

 


यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक अब 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थी सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने तथा जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर 10 अरक्तूबर तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है। संस्था के प्रधान 15 अक्तूबर तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।  

विज्ञापन

 

 

साथ ही नौवीं और ग्यारहवीं में अग्रिम पंजीकरण की तिथि 10 अक्तूबर के लिए बढ़ा दी गई है। 10 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के शुल्क और शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना है। साथ ही 15 अक्तूबर तक प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की फोटोयुक्त सूची, शुल्क का विवरण डीआईओएस कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इससे पहले हाईस्कूल में 31 लाख और बारहवीं में 27 लाख यानी कुल 58 लाख 78 हजार विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर चुके हैं। वहीं नौवीं में 29 लाख और ग्यारहवीं में 22 लाख विद्यार्थी यानी लगभग 52 हजार विद्यार्थी अग्रिम पंजीकरण करा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed