{"_id":"69c057b900ca9466b90caef4","slug":"1062-lakh-voters-will-remain-in-the-final-voter-list-allahabad-news-c-3-1-ald1020-847520-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अंतिम वोटर लिस्ट में बने रहेंगे 10.62 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अंतिम वोटर लिस्ट में बने रहेंगे 10.62 लाख मतदाता
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन मतदाताओं को नो मैपिंग और तार्किक विसंगति के तहत नोटिस जारी किए गए थे, उनकी सुनवाई की प्रक्रिया रविवार को पूरी कर ली गई। इन मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में भी जुड़े रहेंगे।
इसके अलावा नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो 27 मार्च को पूरी होगी। 10 अप्रैल को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि नो मैपिंग व तार्किक विसंगति में 10 लाख 62 हजार 360 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इन सभी मतदाताओं के नोटिस के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
हालांकि, शुरुआत में नोटिस के निस्तारण की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा कर पाना काफी चुनौतीपूर्ण था। बाद में निर्वाचन आयोग ने विभिन्न चरणों में इस प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया। पहले नो मैपिंग की श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने थे।
विज्ञापन
बाद में आयोग ने इसमें बदलाव करते हुए व्यवस्था कर दी कि जो मतदाता व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में सक्षम नहीं हैं, उनकी जगह परिवार को ही कोई सदस्य उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है। बाद में इस प्रक्रिया को और भी आसान बनाया गया और व्यवस्था की गई कि मतदाताओं या उनके परिवार के किसी सदस्य को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की जरूरत नहीं है, वे अपने दस्तावेज बीएलओ को उपलब्ध करा दें।
फिलहाल, अब सभी मतदाताओं को जारी नोटिस के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं, नए मतदाता बनने के लिए आए तीन लाख आवेदनों को निस्तारित किया जा रहा है। साथ ही नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 और नाम, पिता के नाम आदि में संशोधन के लिए आए फॉर्म-8 का भी निस्तारण किया जा रहा है, जो 27 मार्च को पूरा हो जाएगा।