फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करने वाला पकड़ा गया दलाल

पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करने वाला पकड़ा गया दलाल

Thu, 09 May 2019 01:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पर्सनल आईडी पर टिकट बुक  करने वाला पकड़ा गया  दलाल
पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करने वाला पकड़ा गया दलाल
विज्ञापन

0 पकड़े गए दलाल ने बना रखी थी सात पर्सनल आईडी
0 अब तक 23.14 लाख रुपये की कीमत के 2053 टिकट किए थे बुक
नोट...फोटो है
प्रयागराज। पर्सनल आईडी पर टिकट बनाने वाले एक दलाल को आरपीएफ की अपराध नियंत्रण शाखा ने रंगेहाथ पकड़ा है। इसे पकड़ने के लिए आरपीएफ ने एक जाल बिना। साथ ही ग्राहक बनकर पहले दलाल से टिकट बुक करवाया और उसके बाद उसे पकड़ लिया। दलाल के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान मालूम पड़ा कि वर्ष 2014 से अब तक उसने 23.14 लाख रुपये के कुल 2053 टिकट बुक किए हैं।

आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि जार्जटाउन स्थित एक जनरल स्टोर की आड़ में पर्सनल आईडी से ई टिकट बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलने पर अपराध नियंत्रण प्रभारी अमित द्विवेदी ने वहां विभाग के कर्मचारी को ग्राहक बनाकर टिकट बनवाने के लिए भेजा। पर्सनल आईडी पर टिकट बनने की पुष्टि होने पर आठ मई को एनके यादव, रविंद्र यादव, अमित कुशवाहा, शिवनरेश, मनोज राय और सिविल पुलिस ने वहां एक साथ छापामारी की। इस दौरान पीयूष गुप्ता नाम के व्यक्ति को पकड़ा। एसआई अमित द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करने की बात स्वीकारी। बताया कि उसके कुल सात पर्सनल आईटी हैं। इस दौरान 56 प्रिंटेड ई टिकट मिले, जिनका मूल्य 86735 रुपये रहा। साथ ही 19790 रुपये की राशि के 14 एडवांस टिकट भी मिले। वहां से एक कंप्यूटर, 3360 रुपये नकद, 56 ई टिकट, एक पासबुक एवं एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed