फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सड़क निर्माण में मनमानी

सड़क निर्माण में मनमानी

Wed, 10 Apr 2019 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में मनमानी
मनमानी : सड़क का निर्माण किए बगैर वापस कर दिया 62 करोड़ रुपये
विज्ञापन

कमीशन के फेर में आधे से अधिक कर दिया भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमेठी, सांगीपुर, संडवा चंद्रिका और टाउन एरिया को शहर से जोड़ने वाली गायघाट सड़क के निर्माण में लोक निर्माण खंड दो जमकर मनमानी कर रहा है। अफसरों की लापरवाही से 31 मार्च तक 62.12 करोड़ का उपभोग नहीं करने वापस हो गए हैं।
शहर से चंद्रिकन देवी धाम तक जोड़ने वाली सड़क को पांच मीटर चौड़ा करने के अभियान में अफसर रोड़ा बन गए हैं। दबंग ठेकेदार की मनमानी के चलते देर से प्रारंभ निर्माण कार्य पूरा कराए ही खर्च अधिक रुपये का भुगतान ले लिया है। सड़क का निर्माण करने के लिए 112.35 करोड़ रुपये आए थे। मगर अफसरों की लापरवाही के चलते सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने पर 62.12 करोड़ विभाग ने वापस कर दिया है। सड़क का आलम यह है कि कदम रखना मुश्किल हो गया है। कंपनी बाग से सई नदी पुल तक की सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं, कि कदम रखना मुश्किल हो गया है। दहिलामऊ में दिन भर चलने वाले वाहनों से इतनी धूल उठती है कि राहगीर मुंह छिपाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सहायक अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि स्थानीय लोगों का सहयोग नहीं मिलने के कारण धनराशि वापस कर दी गई है।
विज्ञापन


तालाब और पोखरों में पानी भराने के निर्देश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिले के प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों से गांव के तालाबों और पोखरों में अविलंब पानी भराने को कहा है। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी से पशु-पक्षियों को भटकना न पड़े, इसके लिए आवश्यक है कि प्यास मिटाने के लिए पानी भराया जाय। डीएम ने सभी प्रधानों से सप्ताह भर के अंदर सभी तालाबों में निजी नलकूपों से पानी भराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed