फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गन्ना किसानों को ब्याज देगी सरकार

गन्ना किसानों को ब्याज देगी सरकार

Fri, 05 Apr 2019 07:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों को ब्याज देगी सरकार
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000
गन्ना किसानों को ब्याज के भुगतान पर सरकार राजी
0 गन्ना आयुक्त ने दिया हाईकोर्ट में हलफनामा, सात और 12 फीसदी की दर से करेंगे भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चीनी मिलों को गन्ना की सप्लाई करने के बाद वर्षों भुगतान का इंतजार करने वाले गन्ना किसानोें के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार विलंब से हुए भुगतान पर किसानों को ब्याज देने के लिए राजी हो गई है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने नौ मार्च 2017 के आदेश का अनुपालन करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को गन्ना आयुक्त की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि सरकार घाटे वाली चीनी मिलों से सात प्रतिशत और फायदे वाली मिलों से 12 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान कराएगी। राज्य के किसानों के बकाए पर ब्याज करीब 2000 करोड़ रुपये है, जिसे सपा की तत्कालीन अखिलेश सरकार ने माफ कर दिया था। बकाया भुगतान 2011 से चार वर्षों का है।
ब्याज माफी के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कहा गया कि किसान गन्ना की बुआई के लिए बैंक से कर्ज लेता है। जब उसे समय पर चीनी मिलें भुगतान नहीं करती हैं तो किसान को बैंक को ब्याज देना पड़ता है। इस स्थिति में विलंब से हुए भुगतान पर किसान भी ब्याज का हकदार है। हाईकोर्ट ने इस दलील को मंजूर करते हुए नौ मार्च 2017 को सरकार को ब्याज के भुगतान का आदेश दिया था।
विज्ञापन

सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया तो वीएम सिंह ने अवमानना याचिका दाखिल की। 25 फरवरी को राज्य सरकार ने हलफनामे में कहा कि वह ब्याज का भुगतान नहीं कर पाएगी। इस पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने गन्ना आयुक्त को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि पांच अप्रैल तक कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं होता है तो गन्ना आयुक्त पर अवमानना का आरोप तय कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने हलफ नामा देकर बकाया पर ब्याज देना स्वीकार कर लिया है। हलफनामे के अनुसार राज्य की जो चीनी मिलें फायदे में हैं, वे किसानों को बकाए पर 12 फीसदी का ब्याज तथा जो चीनी मिलें घाटे में चल रही है वे सात फीसदी ब्याज देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले से 42 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बाद राज्य के 42 लाख किसानों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से यह स्वीकारोक्ति अदालत में केस दायर होने के 25 महीने बाद आई है। इसका सबसे बड़ा फायदा किसानों को यह होगा कि भविष्य में उनको विलंब से भुगतान होना बंद हो जाएगा क्योंकि चीनी मिलों को अब विलंब पर ब्याज देना होगा।


40.42 लाख किसान परिवारों का है बकाया
वीएम सिंह के मुताबिक राज्य के करीब 40 से 42 लाख किसान परिवारों का गन्ने का ब्याज बकाया है। अदालत ने साल 2011-12, 2012-13 और 2013-14 तथा 2014-15 के जिस बकाए पर ब्याज देने को कहा है वह रकम 2000 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed