फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी बोर्ड की परीक्षा 8354 केंद्रों पर होगी

यूपी बोर्ड की परीक्षा 8354 केंद्रों पर होगी

Wed, 19 Dec 2018 08:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा 8354 केंद्रों पर होगी
यूपी बोर्ड की परीक्षा 8354 केंद्रों पर होगी
विज्ञापन

0 सात फरवरी से होनी है परीक्षा, बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा प्रदेश के 8354 केंद्रों पर होगी। यूपी बोर्ड ने बुधवार को वेबसाइट पर केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी है। अबकी बार यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के साथ केंद्रों की संख्या भी कम हुई है। 2018 की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 8549 केंद्र बनाए गए थे। ऐसे में इस बार 195 केंद्र कम बनाए गए हैं।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 2018 में कुल 66.39 लाख परीक्षार्थी थे, जबकि 2019 की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या कम होकर 57.87 लाख पहुंच गई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में 8.51 लाख की कमी आई है। 2019 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 3203041 और इंटरमीडिएट में 2584957 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश भर से परीक्षा केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से भेजी गई अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed