{"_id":"5c128d9242c7925d381cd41f","slug":"101544719762-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर नहीं गई चौरीचौरा, रामबाग में उतारे गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर नहीं गई चौरीचौरा, रामबाग में उतारे गए यात्री
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नहीं गई चौरीचौरा, रामबाग में उतारे गए यात्री
सूबेदारगंज में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन दिन निरस्त रहेंगी दस ट्रेेनें
इलाहाबाद। गोरखपुर से प्रयागराज के रास्ते कानपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को कानपुर नहीं गई। इस वजह से तमाम दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इस ट्रेन में बैठे यात्रियों को रामबाग रेलवे स्टेशन (इलाहाबाद सिटी) पर ही उतरने को कहा गया। इसका यात्रियों ने विरोध भी किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि अगले तीन दिन चौरीचौरा एक्सप्रेस रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी।
दरअसल सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से जंक्शन-कानपुर रूट की दस ट्रेनें जहां निरस्त की गई हैं तो वहीं चार ट्रेनों का सफर छोटा किया गया है। जिन ट्रेनों का सफर छोटा किया गया है उसमें गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज के बीच चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। 13 से 15 के बीच डाउन और 14 से 16 के बीच अप चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर से इलाहाबाद सिटी के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह सूबेदारगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली मेमू को भी सूबेदारगंज से जंक्शन के बीच 15 दिसंबर तक निरस्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी निरस्त होने की वजह से बृहस्पतिवार की शाम जंक्शन नहीं पहुंची। इसके अलावा 14 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच दस ट्रेेनें निरस्त की जा रही है। इसमें कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है।
जंक्शन आने वाली ये दस ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर एवं कहां से कहां तक निरस्त होने की तिथि
14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार 14, 15, 16 दिसंबर
14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी 15, 16, 17 दिसंबर
12873 हटिया-आनंद विहार 14 दिसंबर
12874 आनंद विहार-हटिया 15 दिसंबर
15483 दिल्ली-अलीपुरद्वार 14, 15 दिसंबर
15484 अलीपुरद्वार-दिल्ली 14, 15, 16 दिसंबर
63237 पंडित दीनदयाल-सूबेदारगंज 15, 16 दिसंबर
63238 सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल 15, 16 दिसंबर
22441 कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी 14, 15, 16 दिसंबर
22442 चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी 14, 15, 16 दिसंबर