{"_id":"5b12f5f94f1c1bf76e8b6090","slug":"101527969273-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जून को जारी होगी उतर कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जून को जारी होगी उतर कुंजी
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पांच जून को जारी होगी उत्तर कुंजी
68500 सहायक अध्यापक भर्ती
इलाहाबाद। परीक्षा के बाद 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों को अब उत्तर कुंजी का इंतजार है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा 05 जून को उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी है। इसके बाद 09 जून तक साक्ष्यों के साथ आपत्तियां ली जाएंगी। इस आधार पर 15 जून को निस्तारण तथा 18 जून को संशोधित उत्तर कुंजी जारी होगी। आपत्तियों के निस्तारण का जिम्मा विशेषज्ञों की कमेटी को सौंपा जाएगा।
शिक्षकों की भर्ती के लिए जिलावार पदों का आवंटन किया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 27 मई को प्रदेश के मंडल मुख्यालयों के 18 जिलों में कराई गई थी। इसके लिए 125745 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। लेकिन इनमें से 107908 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। जबकि सभी जिलों से मिलाकर 17837 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। बता दें कि कॉपियों का मूल्यांकन मैनुअल कराया जाना है।