फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएड प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी हाजिरी

बीएड प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी हाजिरी

Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी हाजिरी
बीएड प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित
विज्ञापन

0 एमएड में प्रवेश के लिए 86.3 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
0 बीएड की 150 और एमएड की 50 सीटों के लिए हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित काफी अच्छी रही। इलाहाबाद समेत सात शहरों में हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, एमएड की प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 86.3 फीसदी रही। दोनों प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की गईं। इविवि में अब अगली परीक्षा स्नातक में प्रवेश के लिए होगी।
बीएड की केपी ट्रेनिंग सेंटर में 50 और एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 100 सीटे हैं। कुल डेढ़ सौ सीटों पर प्रवेश के लिए 2339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में 2109 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत सात शहरों में कुल 18 केंद्र बनाए गए थे। इनमें इलाहाबाद के दस, वाराणसी के तीन केंद्रों समेत गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना के एक-एक केंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, एमएड की इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 50 सीटों पर प्रवेश के लिए 613 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 529 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत चार शहरों में कुल छह केंद्र थे। इलाहाबाद में तीन और गोरखपुर, वाराणसी एवं लखनऊ में एक-एक केंद्र बनाए गए थे। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि अगली प्रवेश परीक्षा स्नातक के लिए होगी। परीक्षा 19 एवं 31 मई को प्रस्तावित है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 69 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एमबीए-एमबीएआरडी का परिणाम जल्द
0 प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय के मुताबिक इसी सप्ताह एमएबी की 46 और एमबीएआरडी की 46 सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसमें सफल होने वाले छात्रों को ग्रुप डिसकशन में शामिल होना पड़ेगा और इसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed