फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एमबीए-एमबीएआरडी प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी उपस्थिति

एमबीए-एमबीएआरडी प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी उपस्थिति

Wed, 09 May 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एमबीए-एमबीएआरडी प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी उपस्थिति
एमबीए-एमबीएआरडी प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी उपस्थिति
विज्ञापन

इविवि में बीएड-एमएड की अगली प्रवेश परीक्षा 13 मई को

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की एमबीए और एमबीएआरडी की मंगलवार को हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 84 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा इलाहाबाद समेत पांच शहरों में केवल ऑफलाइन मोड में कराई गई।

एमबीए और एमबीएआरडी की 46-46 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 1045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी में केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 886 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इविवि की अगली प्रवेश परीक्षा बीएड और एमएड पाठ्यक्रम के लिए 13 मई को प्रस्तावित है। बीएड के लिए कुल 2339 और एमएड में प्रवेश के लिए 613 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। बीएड के लिए इलाहाबाद समेत कुल सात शहरों में 18 केंद्र और एमएड के लिए इलाहाबाद समेत चार शहरों में छह केंद्र बनाए गए हैं। बीएड की परीक्षा 13 मई को सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पहली पाली और एमएड की प्रवेश परीक्षा तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed