फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शराब की आपूर्ति ठप, दुकानें बंद

शराब की आपूर्ति ठप, दुकानें बंद

Mon, 02 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शराब की आपूर्ति ठप, दुकानें बंद
बार कोड के फेर में शराब-बीयर की आपूर्ति ठप, दुकानें बंद
विज्ञापन

क्रासर
बोतलों पर बार कोड लागू करने में लगेगा वक्त, पेटियों पर कोड लगाकर स्थिति से निबटने की तैयारी
पीने वाले परेशान, शाहजहांपुर-मेरठ से खेप चलने का अफसरों ने किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नई आबकारी नीति के तहत बार कोड सिस्टम लागू न हो पाने से रविवार को जिले में अंग्रेजी शराब और बीयर की आपूर्ति ठप हो गई। बोतलों पर बिना बार कोड लेबल वाली पुरानी की बिक्री पर प्रतिबंध के चलते दुकानें बंद करनी पड़ीं। इससे शराब के शौकीनों को तो परेशानी हुई ही, साथ ही दुकानदारों को भी नुकसान का सामना करना पड़ा। जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल ने सोमवार तक जिले में शराब की आपूर्ति शुरू हो जाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि स्थिति संभालने के लिए पेटियों पर बार कोडिंग कर माल की आपूर्ति कराने का निर्णय लिया गया है।
जिले में एक दिन में लगभग एक ट्रक बियर और एक ट्रक विदेशी शराब की खपत है। नई नीति केतहत रविवार से बार कोड सिस्टम लागू होना था लेकिन बोतलों पर बार कोड नहीं लगाया जा सका। इस वजह से शराब-बीयर की आपूर्ति बाधित हो गई। तमाम दुकान वाले पुराना माल बेच चुके हैं। आपूर्ति न होने से इलाहाबाद में बियर- विदेशी शराब की सभी दुकानें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

बियर की एक बोतल 500 एमएल और शराब की बोतल पर 700 एमएल का बार कोड ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के तहत लगना है । आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने आपूर्ति बेपटरी होने से बचाने के लिए बोतल की जगह पेटी पर ही बार कोड लगाने की छूट 20 दिन की दी थी, लेकिन डिस्टलिरियां इस व्यवस्था को भी समय रहते नहीं लागू कर सकीं। अंतत: आपूर्ति ठप हो गई। सूत्रों के मुताबिक बोतलों पर बार कोड लगने और आपूर्ति पटरी पर आने में समय लगेगा। फिलहाल इलाहाबाद में सोमवार की शाम तक शाहजहांपुर से विदेशी शराब की खेप आने की उम्मीद जताई जा रही है। पेटियों पर बार कोड लगाकर बीयर की भी खेप पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed