फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हिंदी में 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन

हिंदी में 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन

Sat, 24 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिंदी में 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन
हिंदी में 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन
विज्ञापन

0 बीएड के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पदों पर परिणाम घोषित
0 उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने 15 साल बाद जारी किया रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को हिंदी विषय में 16 और बीएड में 19 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने पंद्रह वर्ष बाद विज्ञापन संख्या-37 के तहत इन दोनों विषयों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। बीएड में पांच और हिंदी में तीन अभ्यर्थी को प्रतीक्षा सूची में भी शामिल किया गया है।

आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक बीएड में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आरक्षित अति पिछड़ा वर्ग में सत्येंद्र सिंह, कमलेश यादव, चमन कौर, संजीव कुमार, डॉ. मुन्नेश कुमार, नरेंद्र कुमार, नौशाद हुसैन, डॉ. जयश्री राजपूत, डॉ. अनीता जागृति, डॉ. मुस्तफा अली और अनुसूचित जाति वर्ग में मुकेश कुमार, कल्पना राव, पूनम सिंह, सुनीति लता, सरिता कनौजिया, डॉ. प्रमोद कुमार, अनुपम विरला, नीलम कुरील, कंचन का चयन हुआ है। वहीं, अति पिछड़ावर्ग में गीता सिरोही, डॉॅ. कल्पना यादव, गौसिया और अनुसूचित जाति वर्ग के जीतेंद्र प्रताप एवं सरोज कुमार राही को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आरक्षित अति पिछड़ा वर्ग में डॉ. राकेश कुमार, डॉ. दिवाकर सिंह, फहीम अहमद, यशवंत यादव, राजेश कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, पारुल गुप्ता और अनुसूचित जाति वर्ग में कृष्णकांत चंद्रा, डॉ. पूनम, हेमलता सुमन, सरोज कुमारी, रेखा चौधरी, गंगा राम, अरुण कुमार, डॉ. कुसुम, कुंज बिहारी का चयन हुआ है। अति पिछड़ा वर्ग में डॉ. शशि वर्मा एवं प्रीति यादव और अनुसूचित जाति वर्ग में उमेश कुमारी सिंह एवं प्रशांत नमन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed