फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वाद-विवाद ने टीपीएस ने मारी बाजी, प्रधानाचार्य कार्यशाला कल

वाद-विवाद ने टीपीएस ने मारी बाजी, प्रधानाचार्य कार्यशाला कल

Sat, 14 Oct 2017 08:31 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
वाद-विवाद ने टीपीएस ने मारी बाजी, प्रधानाचार्य कार्यशाला कल
वाद-विवाद में टीपीएस ने मारी बाजी
विज्ञापन

0 जिले के 10 विद्यालयों से 20 प्रतिभागी शामिल, पक्ष-विपक्ष में रखे विचार
0 ‘आधुनिकता एवं संस्कृति साथ-साथ चलते हैं’ विषय पर हुई प्रतियोगिता
इलाहाबाद। टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) में शनिवार को प्रोफेसर अमरनाथ कक्कड़ की स्मृति में तृतीय अंर्तविद्यालीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के 10 विद्यालयों से 20 प्रतिभागी शामिल हुए। ‘आधुनिकता एवं संस्कृति साथ-साथ चलते हैं’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता में टीपीएस के पुलकित खरे एवं सात्विक टंडन को क्रमश: पक्ष एवं विपक्ष के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100-5100 की धनराशि दी गई। एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम की सौम्या मनियार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3100 एवं गुरुकुल माण्टेसरी स्कूल की प्रिया यादव को तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये का नगद पुरस्कार मिला। इनके साथ आर्मी पब्लिक स्कूल के शिवम तिवारी एवं अंशिका यादव को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपये का पुरस्कार मिला। बेस्ट इंटरजेक्टर ईसीपीएसएस की अंशिका खन्ना को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसके पहले मुख्य अतिथि इविवि की प्रो.रंजना कक्कड़ एवं अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के अध्यक्ष प्रो.पीएन मेहरोत्रा ने प्रतियोगिता के बारे में बताया। प्रबंधक डॉ.आरके टंडन ने प्रो.अमरनाथ कक्कड़ की स्मृतियां साझा कीं। इसमें न्यायमूर्ति अरुण टंडन, निदेशक राजीव खन्ना, कोषाध्यक्ष गौरांगना खन्ना आदि मौजूद थीं। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या कावेरी अधिकारी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रधानाचार्यों की दक्षता संवर्द्धन कार्यशाला कल
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में 16 अक्तूबर को केपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की दक्षता संवर्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शैक्षिक प्र्रशासन से जुड़े अधिकारी मिलकर कार्ययोजना तैयार करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद श्यामा चरण गुप्त सुबह नौ बजे करेंगे, जबकि समापन सत्र की मुख्य अतिथि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री प्रो.रीता बहुगुणा जोशी होंगी।

00
सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की मांग
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इलाहाबाद के विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की मांग की है। संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने विधायक मेजा को पत्र लिखकर कहा है कि इलाहाबाद में अध्यापकों की पदोन्नति 2009 से अब तक नहीं हुई है, जबकि कुछ जिलों में 2012 तक पदोन्नति हुई या इसकी प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed