फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सज गया धनतेरस का बाजार, शुरू हुई बुकिंग

सज गया धनतेरस का बाजार, शुरू हुई बुकिंग

Thu, 12 Oct 2017 08:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
सज गया धनतेरस का बाजार, शुरू हुई बुकिंग
सज गया धनतेरस का बाजार, शुरू हुई बुकिंग
विज्ञापन

0 इलाहाबाद में दो अरब से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
0 नोटबंदी और जीएसटी के बाद कारोबार में आई गिरावट में अब आएगा उछाल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पिछले साल हुई नोटबंदी और उसके बाद एक जुलाई से लागू हुई जीएसटी से कारोबार में आई गिरावट के बाद व्यापारियों की निगाहें अब धनतेरस पर टिकी हुई हैं। नाम के अनुरूप ही धनतेरस पर शहर के तमाम बाजारों पर जमकर ‘धनवर्षा’ होने की उम्मीद है। जेवरात हो या फिर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्र्रानिक्स गुड्स हो या फिर कपड़े, सब कुछ धनतेरस के दिन हाथोंहाथ बिक जाना तय है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में धनतेरस और उसके पूर्व दो अरब से ज्यादा के कारोबार के होने की संभावना है।
छह हजार से ज्यादा वाहन बिकने की उम्मीद
0 कारोबारियों के मुताबिक शहरी टू व्हीलर, फोर व्हीलर पर पैसा खर्च करने को तैयार है। इस बार टू व्हीलर, फोर व्हीलर एवं अन्य तरह से छह हजार से ज्यादा वाहन बिकने की उम्मीद है। अधिकांश लोग यही चाह रहे हैं कि धनतेरस के दिन ही उन्हें वाहन की डिलीवरी मिल जाए। हालांकि तमाम शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को आश्वस्त भी किया है वे धनतेरस के दिन वाहन की डिलीवरी ले सकते हैं। मारुति, महिंद्रा, रिनाल्ट, टाटा, वॉक्सवेगन, फोर्ड, टोयटा, हुंडई आदि कंपनियों के फोर व्हीलर एवं हीरो, हांडा, टीवीएस, यामाहा, सुजुकी, बजाज, वेस्पा आदि टू व्हीलर कंपनियों के शोरूम में बुकिंग भी डीलरों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने शुरू कर दी सजावट
0 धनतेरस को लेकर शहर के सर्राफा कारोबारियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद सराफा कारोबारी खासे हताश थे। उधर अब 50 हजार रुपये से ऊपर की खरीद करने वालों से पैन कार्ड मांगना अनिवार्य नहीं रहा है तो उम्मीद है कि धनतेरस और उसके पूर्व कारोबार फिर से पटरी पर लौट आएगा। प्रयाग सराफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी का कहना है कि कारोबार जीएसटी से पहले के स्तर पर पहुंच जाएगा, इसकी गारंटी नहीं है, क्योंकि बाजार में पैसे हैं ही नहीं। ऐसे में कारोबारियों में वो उत्साह देखने को नहीं मिल रहा जो पूर्व में दिवाली के पहले दिखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक बाजार में मची हलचल
0 धनतेरस के पूर्व चौक, जानसेनगंज, सिविल लाइंस, कटरा आदि इलाकों में स्थित शोरूम के अंदर एवं बाहर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी आदि उत्पादों को सजा दिया गया। शहर के नामी शोरूमों में दनादन हुई बुकिंग की वजह से अब धनतेरस के दिन उसकी डिलीवरी भी आसान नही है। इलाहाबाद इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक जैन का कहना है कि नवरात्र में इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदारी नहीं की, लेकिन अब बाजार में हलचल है। जीएसटी में थोड़ी राहत मिलने के बाद कारोबारी भी उत्साही है। ग्राहकी भी अब कामचलाऊ आइटम की बजाय गुणवत्ता वाले उत्पादों को ही खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित केके सेल्स शोरूम के केके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार होम अपलाइंसेस की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed