{"_id":"59da3bd04f1c1b6e548b63dd","slug":"101507474384-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"63वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज आज
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
63 वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज आज
0 मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा उद्घाटन, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
0 दो हजार खिलाड़ी करेंगे मार्च पास्ट, तीन आयु वर्ग में 20 टीमें करेंगी प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पांच दिवसीय 63वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज नौ अक्तूबर को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें 18 मंडल एवं दो स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 8.30 बजे होगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। अध्यक्षता परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। रविवार को शिक्षा विभाग के अफसर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर के माध्यमिक विद्यालयों से अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं शामिल होंगे। उद्घाटन अवसर पर दो हजार खिलाड़ी मार्च पास्ट करेंगे। इनके साथ तीन सौ कोच एवं मैनेजर भी होंगे। प्रतियोगिता की संरक्षक संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन एवं संयोजक उप शिक्षा निदेशक मुहम्मद इब्राहिम होंगे। आयोजक डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को ठहराने के लिए आवासीय व्यवस्था 15 विद्यालयों में की गई है। टीमों को प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए आयोजन समिति की ओर से बस उपलब्ध कराई जाएगी।