{"_id":"595e67364f1c1b9a538b46bb","slug":"101499359030-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने गोद लिए 10 विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने गोद लिए 10 विद्यालय
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने गोद लिए 10 विद्यालय, सुधारेंगे शिक्षा का स्तर
0 जीजीआईसी कटरा, सीएवी और केपी में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का होगा प्रयास
0 शिक्षकों, अभिभावकों के साथ होंगी बैठकें, घर जाकर अभिभावकों को करेंगे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शासकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार की कवायद शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने शहर के 10 विद्यालयों को गोद लिया है। इन विद्यालयों में अगले दो माह में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके तहत डीआईओएस शिक्षक, अभिभावकों के साथ बैठक करेंगे।
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। डेढ़ दशक में ज्यादातर माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम हुई है। शहर के कई विद्यालय ऐसे हैं जहां गिनती के विद्यार्थी रह गए हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए सरकार ने शिक्षाधिकारियों को माध्यमिक विद्यालयों को गोद लेने का फरमान जारी किया। इसी के तहत संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर डीआईओएस राम नारायण विश्वकर्मा ने लाउदर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, स्वरूपरानी अस्पताल मार्ग, कटरा एवं फाफामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्वारिका प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिवचरणदास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, एंग्लोबंगाली इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज तथा सीएवी इंटर कॉलेजों को गोद लिया है।
डीआईओएस के मुताबिक गोद लिए गए विद्यालयों में सीएवी इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज एवं कटरा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए आश्यक कदम उठाए जाएंगे। शिक्षकों के साथ बैठक की जाएगी। अभिभावकों से उनके घरों पर जाकर मुलाकात की जाएगी और उनसे विद्यालयों में आवश्यक सुधार के बारे में सुझाव लिए जाएंगे। कहा कि जो चयनित विद्यालयों में जो अच्छे हैं उनमें भी और सुधार के प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही एडीआईओएस भी पांच से दस तक विद्यालय गोद लेकर शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए काम करेंगे।