फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एलएलएम प्रवेश परीक्षा में छात्राएं अव्वल

एलएलएम प्रवेश परीक्षा में छात्राएं अव्वल

Sat, 24 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
एलएलएम प्रवेश परीक्षा में छात्राएं अव्वल
एलएलएम प्रवेश परीक्षा के सभी वर्गों में छात्राएं टॉपर
विज्ञापन

इविवि ने एमकॉम प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी किया जारी
एलएलएम में पहले, दूसरे स्थान पर रहे इविवि के विद्यार्थी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
एलएलएम प्रवेश परीक्षा के सभी वर्गों में इस बार छात्राएं अव्वल रहीं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शनिवार को एलएलएम के साथ एमकॉम प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया। खास यह कि एलएलएम प्रवेश परीक्षा में पहले और दूसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के विद्यार्थी हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलएम की कुल 122 सीटें हैं। इनमें 62 सीटें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हैं और बाकी 30-30 सीटें सीएमपी डिग्री कॉलेज एवं एडीसी में हैं। इन सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में अल्का नेहल ने सर्वाधिक 178.50 अंकों के साथ टॉप किया। ओबीसी वर्ग की अल्का नेहल बालिका वर्ग में भी अव्वल रहीं। दूसरे नंबर पर आदित्य राठी (178) और तीसरे स्थान पर सावन कुमार दुबे (175) रहे। जबकि एससी वर्ग में रेवा (159.30) और एसटी वर्ग में आभा (69.50) ने टॉप किया। वहीं, इविवि एवं संबद्ध महाविद्यालयों में एमकॉम की तकरीबन 300 सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में संजय कुमार सर्वाधिक 168.50 अंकों के साथ टॉपर रहे। वह ओबीसी वर्ग के हैं। सौरभ मिश्र (138) दूसरे स्थान पर रहे जबकि तीसरे स्थान पर रहीं श्रेया श्रीवास्तव (137) बालिका वर्ग में अव्वल रहीं। वहीं, एससी वर्ग में पियूष गौतम (118.50) और एसटी वर्ग में संदीप गोंड (76.95) ने टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed