{"_id":"677d888e0af970676900ce2d","slug":"101-feet-high-kashi-vishwanath-temple-will-become-the-center-of-attraction-allahabad-news-c-358-1-pr11016-120591-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 101 फीट ऊंचा काशी विश्वनाथ मंदिर बनेगा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 101 फीट ऊंचा काशी विश्वनाथ मंदिर बनेगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
महाकुंभ में काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर 101 फीट ऊंचा व 50 फीट चौड़ा मंदिर सेक्टर नंबर 18 में शास्त्री पुल के पास बनाया जा रहा है। अखिल भारतीय धर्म संघ वाराणसी की ओर से तैयार किए जा रहे इस मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु सात मंजिल की यज्ञशाला तक पहुंचेंगे। यहां पर 33 यज्ञकुंड में एक साथ 251 वेदपाठी पंडित यज्ञ करेंगे। मेले में पर्यटकों के बीच यह मंदिर आकर्षण का केंद्र होगा।
मंदिर के शिवलिंग को बारहों ज्योतिर्लिंगों के मंत्रोंउच्चार के साथ स्थापित किया जाएगा। दर्शन मात्रा से श्रद्धालुओं को बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन जितना फल प्राप्त होगा। व्यवस्थापक पप्पू गौतम ने बताया कि इसे बनाने में 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें छह हजार बांसों का इस्तेमाल होगा। मंदिर को बनाने के लिए गोल्डन रंग के 2.5 हजार मीटर कपड़े का प्रयोग होगा। बंगाल से आए 25 मजदूर आठ दिसंबर से मंदिर बनाने में लगे हैं। मंदिर का निर्माण महाकुंभ के प्रथम स्नान तक पूर्ण होने की उम्मीद है।