फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   100 special trains were run in two days without Snan festival

Prayagraj News: बिना स्नान पर्व के ही दो दिन में चलाई गईं 100 स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
100 special trains were run in two days without Snan festival
वसंत पंचमी के दो दिन बाद से महाकुंभ नगर में जिस तरह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है उसे देखकर हर कोई हैरान है। रेलवे ने पिछले दो दिनों में 100 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
विज्ञापन

बिना किसी स्नान पर्व के संगम जाने वाले हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दे रहा है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बृहस्पतिवार से ही इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार को भी प्रयागराज जंक्शन और अस्थायी बस स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। जंक्शन पर विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन

उधर, जंक्शन पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही एकल दिशा प्रवेश लागू कर दिया गया। इस दौरान सिटी साइड से प्रवेश और सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को निकासी दी गई। सिटी साइड से भी यात्रियों को दिशावार रूट के हिसाब से बनाए गए यात्री आश्रय स्थल से ही प्रवेश दिया गया, जबकि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को गेट नंबर पांच से इंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे तक 100 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। रात तक यह संख्या और बढ़ सकती है। प्रयागराज जंक्शन से दो दिन में 51, नैनी से 17, सूबेदारगंज और प्रयाग से 07-07, फाफामऊ से 03, प्रयागराज रामबाग से 04 एवं झूंसी रेलवे स्टेशन से 11 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।

खास बात यह है कि वसंत पंचमी के मौके पर चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों के मुकाबले बीते दो दिन में ज्यादा स्पेशल चलाई जा चुकी हैं। रेलवे अफसरों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक दर्जन भर और स्पेशल चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed