{"_id":"66cb1dae4c8916c6700f9e30","slug":"100-goods-trains-should-shift-on-freight-corridor-managing-director-reached-prayagraj-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : फ्रेट कॉरिडोर पर शिफ्ट हों सौ फीसदी मालगाड़ियां, प्रबंध निदेशक पहुंचे प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : फ्रेट कॉरिडोर पर शिफ्ट हों सौ फीसदी मालगाड़ियां, प्रबंध निदेशक पहुंचे प्रयागराज
Sun, 25 Aug 2024 05:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:33 PM IST
सार
प्रयागराज एक्सप्रेस से पहुंचे प्रबंध निदेशक ने सुबह 10:10 बजे न्यू करछना से न्यू सोननगर तक अपना निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के बाद प्रबंध निदेशक सेक्शन में ट्रेन संचालन से खुश थे। उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सौ फीसदी मालगाड़ियों के स्थानांतरण के लिए तत्परता बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
डीएफसीसीआई के प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फ्रेट कॉरिडोर के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे प्रवीण कुमार ने शनिवार को कहा कि फ्रेट कॉरिडोर पर सौ फीसदी मालगाड़ियां शिफ्ट की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेट कॉरिडोर लाइन के सिग्नलों और ओवरहेड उपकरणों को इस तरह से रखाना है कि किसी भी मौसम का असर न पड़े।
विज्ञापन
शनिवार सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से पहुंचे प्रबंध निदेशक ने सुबह 10:10 बजे न्यू करछना से न्यू सोननगर तक अपना निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के बाद प्रबंध निदेशक सेक्शन में ट्रेन संचालन से खुश थे। उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सौ फीसदी मालगाड़ियों के स्थानांतरण के लिए तत्परता बनाए रखने को कहा। उन्होंने अधिक से अधिक व्यवसाय हासिल करने पर जोर दिया। साथ ही फ्रेट कॉरिडोर के स्टेशनों पर नए गति शक्ति टर्मिनल खोलने की सलाह दी।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने टोंस ब्रिज, कर्णावती नदी, न्यू अहरौरा रोड, न्यू अहरौरा रोड व जिवनाथपुर लिंक लाइन, ऑटो लोकेशन हट, न्यू पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दुर्गौटी ट्रैक्शन सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने टो लोकेशन हट जो कि मानव रहित स्थान है, उसे ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। यहां की कुछ खामियों को दूर करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक परिसंपत्ति प्रबंधन जीडी भगवानी, जीजीएम इलेक्ट्रिकल एके सेंगर, महाप्रबंधक सिग्नलिंग एवं दूर संचार एएस तोमर, अपर महाप्रबंधक संचालन और व्यवसाय विकास ईडीएफसी मन्नू प्रकाश दुबे, आशीष मिश्रा, शशिकांत द्विवेदी, श्रवण कुमार, जेके सिंह रहे।