फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   100 and 200 ml packets of curd will be available in Parag

Prayagraj : पराग में मिलेंगे 100 और 200 मिली दही के पैकेट, लंबे समय से बंद मशीन कराई गई ठीक

Wed, 13 Mar 2024 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 01:57 PM IST
सार

वर्तमान में मंडल के अंतर्गत 450 गांवों के छह हजार से अधिक पशुपालक पराग से जुड़े हैं। इनसे रोजाना करीब 15 हजार लीटर दूध लिया जाता है। महाप्रबंधक एके शर्मा का कहना है कि मशीन बन गई है। उत्पाद भी तैयार होने लगे हैं। इसके अलावा पराग के बूथों से मक्खन के 100 ग्राम के पैकेट की भी बिक्री की जाएगी। 100 ग्राम का पैकेट मेरठ स्थित पराग की डेयरी से आएंगे।

विज्ञापन
100 and 200 ml packets of curd will be available in Parag
पराग दूध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पराग की दही के 100 मिली और 200 मिली के पैकेट भी बाजार में उपलब्ध होंगे। लंबे समय से बंद मशीनें ठीक करा ली गई हैं। उनसे उत्पादन भी शुरू हो गया है। घाटे में चल रहे पराग की प्रयागराज इकाई को एक समय बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसका नतीजा रहा कि 100 और 200 मिली दही के पैकेट तैयार करने वाली मशीन ही खराब हो गई और उसे ठीक नहीं कराया गया। ऐसे में उत्पादन तैयार होना बंद हो गया लेकिन अब पराग को फिर से आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन


वर्तमान में मंडल के अंतर्गत 450 गांवों के छह हजार से अधिक पशुपालक पराग से जुड़े हैं। इनसे रोजाना करीब 15 हजार लीटर दूध लिया जाता है। महाप्रबंधक एके शर्मा का कहना है कि मशीन बन गई है। उत्पाद भी तैयार होने लगे हैं। इसके अलावा पराग के बूथों से मक्खन के 100 ग्राम के पैकेट की भी बिक्री की जाएगी। 100 ग्राम का पैकेट मेरठ स्थित पराग की डेयरी से आएंगे।

विज्ञापन

पराग का दूध व अन्य उत्पाद मिलना होगा सुलभ

बाई का बाग में लोगों को पराग का दूध व अन्य उत्पाद मिलना और सुलभ होगा। 10 वर्षों से बंद पराग का बूथ फिर से शुरू होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के महाप्रबंधक एके शर्मा उद्घाटन करेंगे। शहर में यह पराग का 21वां बूथ होगा।

पराग के उत्पादों की बिक्री न करने वाले बूथ होंगे निरस्त

शहरी क्षेत्र में पराग के 21 बूथ हैं लेकिन शिकायत मिली है कि कई पर पराग के उत्पादों की बिक्री में तत्परता नहीं दिखाई जाती। कई बूथ पर तो बिक्री संबंधी शिकायत आई है। पराग के अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया है और बूथ संचालकों को चेतावनी जारी की गई है। महाप्रबंधक ने बताया कि नोटिस जारी किया गया कि पराग के उत्पादों की बिक्री न करने वालों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बूथ संचालकों से पराग के उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed