फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 years old Prayagraj boy Ziyaullah killed in Mundera mandi Dhumanganj

प्रयागराज- 10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, कुछ दिनों पहले ही पिता के पास रहने के लिए आया था

Mon, 01 Jul 2019 08:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 01 Jul 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
10 years old Prayagraj boy Ziyaullah killed in Mundera mandi Dhumanganj
जियाउल्लाह (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

धूमनगंज के मुंडेरा में आठ साल के मासूम को 30 फीट ऊंची पानी की टंकी से नीचे फेेंककर मार डाला गया। 20 हजार रुपयों के विवाद में वारदात रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना के एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के जलई, सहरसा का रहने वाला जियाउल्ला मुंडेरा मंडी में ही रहकर पल्लेदारी का काम करता था। घर में पत्नी के अलावा आठ साल का बेटा दिलकश भी था। जो रविवार दोपहर रहस्यमय हाल में गायब हो गया। घरवाले रात तक खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह मुंडेरा मछली मंडी के पीछे बने खंडहरनुमा भवन के कमरे में उसका शव पड़ा मिला। शौच के लिए पहुंचे व्यक्ति ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी पर परिजन भी पहुंचे और तब उसकी शिनाख्त हुई। उसके सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि दिलकश को आखिरी बार रिश्ते में उसका मामा लगने वाले अशफाक के साथ देखा गया था। एसएसआई शैलेष सिंह ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच-छह दिन पहले भी हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका व मृत बच्चे के पिता जियाउल्ला का 20 हजार रुपये का विवाद था। जिसकी वह आए दिन मांग करता था। 5-6 दिन पहले भी उनके बीच विवाद हुआ। इसी रंजिश में अपने पिता मो. इबरार उर्फ गब्बर के कहने पर रविवार दोपहर वह दिलकश को बहाने से अपने साथ मुुंडेरा मछली मंडी में बनी पानी की टंकी पर ले गया। इसके बाद उसे वहां से नीचे फेंककर मार डाला। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर अशफाक व उसके पिता गब्बर पर नामजद मुकदमा लिखा गया है। गब्बर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed