फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 revenue villages of Kaushambi will be included in Prayagraj, Bhagwatpur will be included.

Prayagraj : प्रयागराज में शामिल किए जाएंगे कौशाम्बी के 10 राजस्व गांव, भगवतपुर में होंगे शामिल

Sat, 15 Nov 2025 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 08:13 PM IST
सार

कौशाम्बी के 10 राजस्व ग्रामों को प्रयागराज में शामिल किया जाएगा। इस बारे में जिला प्रशासन की ओर से राजस्व परिषद को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
10 revenue villages of Kaushambi will be included in Prayagraj, Bhagwatpur will be included.
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मंडलायुक्त प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी के 10 राजस्व ग्रामों को प्रयागराज में शामिल किया जाएगा। इस बारे में जिला प्रशासन की ओर से राजस्व परिषद को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। प्रयागराज में पहले 3178 राजस्व गांव थे लेकिन बाद में नगर निगम सीमा क्षेत्र का विस्तार होने पर राजस्व गांवों की संख्या घटकर 2636 रह गई। अब 10 राजस्व गांव शामिल किए जाने के बार इनकी संख्या बढ़कर 2646 हो जाएगी। कौशाम्बी के इन 10 राजस्व गांवों को प्रयागराज के भगवतपुर ब्लॉक में शामिल किया जाएगा। इन सभी राजस्व गांव की कुल आबादी 10 हजार के आसपास है।

विज्ञापन

इन राजस्व गांवों में जलालपुर भर्ती उपरहार, जलालपुर भर्ती कछार, बसंतपुर उपरहार, बसंतपुर कछार, भोपतपुर उपरहार, भोपतपुर कछार, पंसारा, गयासुद्दीनपुर कछार, उमरपुर नींवा कछार व खानपुर सातवां शामिल हैं। इन राजस्व गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को अब सरकारी कामकाज के लिए प्रयागराज मुख्यालय आना होगा जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

अभी इन्हें कौशाम्बी मुख्यालय जाना पड़ता है, जो दूर पड़ता है। इसके साथ ही इन राजस्व गांवों के लोगों को प्रयागराज मुख्यालय की ओर से सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि इन गांवों को प्रयागराज में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed