फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CoronaVirus in Prayagraj News: 10 more including six people from two families came under the grip of Corona

दो परिवारों के छह लोग समेत 10 और आए कोरोना की चपेट में

Thu, 02 Jul 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Prayagraj News: 10 more including six people from two families came under the grip of Corona
prayagraj news - फोटो : prayagraj
    विज्ञापन
  • सात मामले शहर के, तीन संक्रमित हंडिया के एक ही परिवार के 
  • छह नए इलाके बने हॉटस्पॉट, होगी कंटेनमेंट एक्टिविटी

प्रयागराज। कोरोना ने बुधवार को जिले के दो परिवारों के छह लोगों के साथ कुल 10 व्यक्तियों को चपेट में ले लिया। इसमें एक परिवार सिविल लाइंस के दयानंद मार्ग का, दूसरा हंडिया के गल्ला मंडी का रहने वाला है। इसके अलावा जानसेगंज, सिविल लाइंस का टंडन मार्ग, सुल्तानपुर भावा और सदियापुर से एक-एक मामले सामने आए हैं। नए सामने आने से जिले में छह नए हॉटस्पॉट भी बन गए हैं। 


कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बुधवार को शहर में सात और ग्रामीण इलाकों में तीन मामले सामने आए हैं। हंडिया के गल्लामंडी के एक ही परिवार के दो सगे भाई और बड़े भाई की पत्नी पॉजिटिव आई है। बुखार आने के बाद तीनों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। तीन केस सामने आने के बाद गल्ला मंडी को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही परिवार के छह लोगों को कालिंदीपुरम ले जाकर क्वांटीन करा दिया गया है। इसके अलावा दूसरा परिवार सिविल लाइंस का दयानंद मार्ग का रहने वाला है। इस परिवार में एक व्यक्ति पहले से ही पॉजिटिव आया था। अब इस परिवार के पति-पत्नी और बेटी पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीनों उसी के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन



सिविल लाइंस इलाके के टंडन पार्क का रहने वाला एक 48 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इसके सोर्स का पता नहीं है। बुखार होने पर यह घर पर ही क्वारंटीन था। उधर, जानसेनगंज के पान दरीबा इलाके का 60 वर्षीय व्यक्ति, सुल्तानपुर भावा मिर्जा गालिब रोड की गर्भवती महिला, सदियापुर का एक  युवक में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इन सभी के सोर्स का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुखार, खांसी की शिकायत पर होम क्वारंटीन थे। जबकि महिला प्रसव के लिए अस्पताल गई थी। सिजेरियन से पहले उसका टेस्ट पॉजिटिव आ गया। महिला को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इन सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 20 से अधिक लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। नए मामलों के आने से सिविल लाइंस का दयानंद मार्ग, टंडन मार्ग, जानसेनगंज का पानदरीबा, सुल्तानपुरभावा का मिर्जा गालिब रोड, सदियापुर और हंडिया के गल्लामंडी को हॉटस्पाट घोषित करते हुए कंटेनमेंट एक्टिविटी कराए जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed