फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 flights from Prayagraj to Delhi, seven from Mumbai in a single day

Prayagraj : एक ही दिन में प्रयागराज से दिल्ली के लिए 10, मुंबई के उड़ेंगे सात विमान

Wed, 29 Jan 2025 08:28 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 08:28 AM IST
सार

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए इस बार रिकाॅर्ड संख्या में विमानों से लोगों का आवागमन हुआ है। महाकुंभ शुरू होने के बाद महज 15 दिन में 69,562 यात्रियों की विमानों से आवाजाही हो चुकी है।

विज्ञापन
10 flights from Prayagraj to Delhi, seven from Mumbai in a single day
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए इस बार रिकाॅर्ड संख्या में विमानों से लोगों का आवागमन हुआ है। महाकुंभ शुरू होने के बाद महज 15 दिन में 69,562 यात्रियों की विमानों से आवाजाही हो चुकी है। इस अवधि में 500 से ज्यादा विमानों का आवागमन हुआ।

विज्ञापन

अब मौनी अमावस्या पर भी यहां एक ही दिन में छह हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही का अनुमान है। पर्व के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रयागराज से पहली बार एक ही दिन में दिल्ली के लिए 10 तो मुंबई के लिए सात सीधी उड़ान की तैयारी की गई है।

विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब एक ही दिन में दिल्ली के लिए यहां से दस और मुंबई के लिए सात विमान संचालित होंगे। यहां वर्तमान में एक ही दिन में दिल्ली के लिए छह तो मुंबई के लिए तीन विमान ही संचालित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एयरपोर्ट पर विमानों की 24 घंटे आवाजाही शुरू होने की वजह से यहां औसतन 30 से 35 विमानों की आवागमन हो रहा है। 25 जनवरी को ही यहां एक दिन में पहली बार छह हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड बना। यहां 6025 यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान यहां 42 विमानों का आवागमन हुआ।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि मौनी अमावस्या के बाद प्रयागराज से संचालित विमानों की संख्या में और इजाफा होगा, क्योंकि सैकड़ों लोगों ने फरवरी में प्रयागराज की बुकिंग करवा रखी है। वहीं, विमानन कंपनी एयर इंडिया प्रयागराज से मुंबई की उड़ान 29 जनवरी से शुरू करने जा रही है। इसके बाद एक फरवरी से स्पाइस जेट ने प्रयागराज से चेन्नई और हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है।

23 से 27 जनवरी तक हवाई सफर करने वाले

तारीख : विमानों की संख्या : यात्रियों की संख्या

27 जनवरी : 38 : 5962

26 जनवरी : 40 : 5283

25 जनवरी : 42 : 6025

24 जनवरी : 34 : 4766

23 जनवरी : 32 : 4427



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed