फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.50 lakh rupees to pass exam case on public service commission personnel

परीक्षा पास कराने के लिए 1.50 लाख रुपये लिए, लोक सेवा आयोग कर्मी पर केस

Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakh rupees to pass exam case on public service  commission personnel
उप्र लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड परीक्षा में एक अभ्यर्थी को पास कराने के लिए रुपये लेने में एक कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आयोग के अनुभाग अधिकारी की ओर से इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई थी जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

आयोग के अनुभाग अधिकारी दिनेश प्रताप पांडेय की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि अजीत प्रताप सिंह आयोग कार्यालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है। वर्ष 2018 में 2018 में हुई एलटी ग्रेड परीक्षा में सिविल लाइंस के टीबी सप्रू मार्ग निवासी अभ्यर्थी भी शामिल हुई थी। जिसके ससुर ने आयोग अफसरों से शिकायत की थी कि परीक्षा से पहले उसकी मुलाकात आयोग कर्मचारी अजीत से हुई जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष भी था। उसने उसकी बहू को एलटी ग्रेड परीक्षा में पास कराने का झांसा दिया जो जीव विज्ञान विषय की अभ्यर्थी थी। साथ ही इसके एवज में उससे डेढ़ लाख रुपये भी लिए। हालांकि अभ्यर्थी परीक्षा में पास नहीं हो सकी। आरोप है कि इसके बाद रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी ने उसे ब्लैंक चेक दिया। लेकिन बैंक में लगाने पर यह बाउंस हो गया। इसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत आयोग अध्यक्ष से की। जिसमें यह भी आरोप लगाया कि वापस मांगने पर रुपये लौटाने से इंकार करते हुए उसने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपों के बाबत उसने लेनदेन से संबंधित कागजात, ऑडियो, वीडियो सीडी भी उपलब्ध कराए। आंतरिक जंाच के बाद आयोग के अनुभाग अधिकारी की ओर से थाने में शिकायत की गई। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत व धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed