फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zila Panchayat Election: Vijay Singh and Archana Yadav will fight

जिपं चुनाव : विजय सिंह और अर्चना यादव में होगा मुकाबला

Tue, 29 Jun 2021 09:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Zila Panchayat Election: Vijay Singh and Archana Yadav will fight
जला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की अर्चना यादव और भाजपा की विजय सिंह चुनावी मैदान में डटी हैं। मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं लिया। अब इन दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। तीन जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर में शाम तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

डीएम कोर्ट को नामांकन वापसी का स्थल बनाया गया था। बाहर भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया। शाम तीन बजे तक किसी भी प्रत्याशी के न पहुंचने के चलते अधिकारी भी उठ गए। बता दें कि भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया के समधी श्यौराज सिंह की पत्नी विजय सिंह ने 26 जुलाई को नामांकन के दौरान चार सेट दाखिल किए थे। सपा से अर्चना यादव ने नामांकन के दौरान दो सेट दाखिल किए। दोनों महिला प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे पेश कर रही हैं। सपा प्रत्याशी अर्चना यादव ने कहा कि वह जीत रही हैं।
विज्ञापन

उनके पास 30 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद वह सड़क, नाली, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, महिला सुरक्षा सहित अन्य विकास के मुद्दों पर काम करेंगी। भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह ने कहा कि समय आने पर पता लग जाएगा कि किसके साथ कितने सदस्य हैं। वह भरपूर समर्थन के साथ जीत हासिल कर रही हैं। वह अपने साथ 40 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन होने का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से अर्चना यादव और भाजपा से विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। दोनों में से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। तीन जुलाई को मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा।
- चंद्रभूषण सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed